अस्पताल की जगह ले गए श्मशान घाट: बेटों ने बैट से पीटकर पिता को मार डाला, फिर कर दिया चोरी से अंतिम संस्कार
Share

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: विकास कुमार

Updated Tue, 08 Jul 2025 07:18 AM IST

घटना रविवार की देर रात की है। जब रावली महदूद में किराए पर रहने वाले अशोक कुमार और उनके बेटे सचिन शिवम के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि बेटों ने क्रिकेट खेलने वाले बैट से अपने पिता के सिर पर कई बार किया जिससे लहूलुहान होकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई।



बेटों ने कर दिया पिता का अंतिम संस्कार
– फोटो : grok


loader



विस्तार


हरिद्वार स्थित सिडकुल थाना क्षेत्र में एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां झगड़े के दौरान बेटों ने ही बैट से पीटकर अपने पिता की हत्या कर दी। रात में ही चोरी से वाहन में शव को बिजनौर में ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। सुबह इसकी सूचना मिली तो पुलिस ने पड़ताल शुरू की। मामले में मकान मालिक की तरफ से हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस की एक टीम आरोपियों की तलाश में बिजनौर रवाना की गई है। 

Trending Videos