सिरोहबगड़-बदरीनाथ हाईवे पर सिरोहबगड़ भूस्खलन जोन के समीप पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर आ गिरा। हाईवे पर जैसे ही वाहन पहुंचे तो यहां जाम लगना शुरू हो गया।
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर सिरोहबगड़ में भूस्खलन जोन सक्रिय हो गया है। यहां आए दिन पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। यहां पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गिरा और करीब पांच घंटे तक आवाजाही बंद रही। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
