उत्तरकाशी आपदा: खीरगंगा के उद्गम स्थल पर हिमनद झील का एमआरटी ने किया आकलन
Share

खीरगंगा के उद्गम स्थल में हिमनद झील का मंगलवार को माउंटेन रेस्क्यू टीम (एमआरटी) ने आकलन किया है। टीम में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और निम संस्थान के अधिकारी शामिल थे। यह टीम संयुक्त निरीक्षण के बाद धराली लौट आई है। टीम अपनी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजेगी।

Trending Videos

धराली रेस्क्यू के इंसीडेंट कमांडर आईजी एसडीआरएफ अरुण मोहन जोशी ने बताया कि ग्राउंड जीरो पर संयुक्त टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं। आधुनिक मशीनों और रडार के माध्यम से मलबे में दबे लोगों को तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। इसी बीच मंगलवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई थी। इसमें आसपास के रास्तों को सुचारू करने और राहत कार्य में तेजी लाने के लिए कहा गया है। बीआरओ और स्थानीय विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर तत्काल मार्गों को दुरुस्त करने के लिए कहा गया है।

Uttarkashi Disaster: 68 लोगों के लापता होने की पुष्टि, हर्षिल में झील भी बनी चुनौती, खोजबीन और बचाव कार्य जारी