युवक-युवती के बीच मारपीट, फिर एक दूसरे पर धारदार हथियार से किया हमला, दोनों अस्पताल में भर्ती

देहरादून के क्लेमेंनटाइन कृष्णा विहार में रह रहे युवक-युवती के बीच झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। और फिर धारदार हथियार से दोनों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया, जिससे एक के गले और एक के हाथ में चाकू लग गया।

दोनों की दून अस्पताल में सर्जरी चल रही है। अभी खतरे से बाहर बताए गए है। इंस्पेक्टर मोहन सिंह मौके पर पहुंचे है। जांच कर रहे है।

By admin