फूलों की घाटी में आने लगी बहार, बर्फ पिघलने के साथ ही रंग बिरंगे फूल खिलने हुए शुरू

विश्व धरोहर फूलों की घाटी में बर्फ पिघलने के साथ ही रंग बिरंगे फूल खिलने शुरू हो गए हैं जिससे घाटी में रंगत आने लगी है। घाटी में फूल खिलने की पहली तस्वीर सामने आई है जिसे घाटी का भ्रमण करने गए वन विभाग की टीम ने अपने कैमरे में कैद किया है। फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए एक जून को खोल दी जाएगी।

Trending Videos

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की ओर से इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है। हाल ही में पार्क प्रशासन की टीम क्षेत्र का जायजा लेने के लिए फूलों की घाटी गई थी। जहां उन्हें कुछ जगहों पर फूल खिलते हुए दिखे। जून माह में घाटी में 10 से 15 प्रजाति के फूल खिल जाते हैं जबकि बरसात में सैकड़ों प्रजाति के फूल खिलते हैं।

ये भी पढ़ें…Hemkund Sahib:  तीन किमी आस्था पथ से सेना ने हटाई बर्फ; सात क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया जाएगा गुरुद्वारा

फूलों की घाटी के वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल का कहना है कि घाटी में बर्फ पिघलने के साथ ही फूल खिलने लग गए हैं। इसमें प्राईमूला, एलिएम और वाइल्ड रोज के फूल शामिल हैं। इस बार घाटी में अच्छी बर्फबारी हुई है। इसलिए अच्छे फूल लिखने की उम्मीद है।

Source link