सीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ डीडी पब्लिक स्कूल,
Share

सीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ डीडी पब्लिक स्कूल,

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और व्यक्तित्व विकास पर रहेगा विशेष ध्यान

देहरादून। पिथुवाला स्थित डीडी पब्लिक स्कूल को Central Board of Secondary Education (सीबीएसई) द्वारा सेकेंडरी स्तर (कक्षा 1 से 10 तक) की मान्यता प्रदान कर दी गई है। यह मान्यता विद्यालय द्वारा निर्धारित शैक्षिक मानकों, आवश्यक अधोसंरचना और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था को पूरा करने के बाद प्राप्त हुई है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि सीबीएसई की संबद्धता मिलने के साथ ही विद्यालय अब राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक मानकों के अनुरूप विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि डीडी पब्लिक स्कूल में शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास को सुनिश्चित करना है।

सीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ डीडी पब्लिक स्कूल,

प्रधानाचार्या ने बताया कि विद्यालय में योग्य और प्रशिक्षित शिक्षकों की टीम के साथ-साथ समर्पित सहायक स्टाफ की व्यवस्था की गई है, जिससे विद्यार्थियों को अनुशासित और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण मिल सके। आधुनिक कक्षाएं, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और खेलकूद की सुविधाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को सीखने और अपनी प्रतिभा को निखारने के पर्याप्त अवसर प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कार और आत्मविश्वास से परिपूर्ण बनाना है, ताकि वे जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफल होने के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझ सकें।

प्रधानाचार्या ने यह भी बताया कि डीडी पब्लिक स्कूल की अन्य शाखाओं को भी शीघ्र ही सीबीएसई से मान्यता दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिससे क्षेत्र के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके।

विद्यालय परिवार ने अभिभावकों और क्षेत्रवासियों के विश्वास व सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान भविष्य में भी शिक्षा की गुणवत्ता, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देता रहेगा।